राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों की बिक्री राशि में गबन करने वाले आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। आरोपी श्री कुमुद उपाध्याय (उम्र 52 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर वृंदावन कॉलोनी, राजनांदगांव, अरुण एग्रीकल्चर (भाजपा कार्यालय के सामने) में बतौर मैनेजर पदस्थ था। आरोपी ने 01 अप्रैल 2025 से 07 अप्रैल 2026 के मध्य किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बेचकर कुल 14,61,393 रुपये प्राप्त किए, जिसे उसने फर्म में जमा नहीं कराया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी ने गबन स्वीकार करते हुए 3,03,500 रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 11,07,893 रुपये का गबन किया। मामले में पुलिस ने धारा 316(4), 336(3), 344(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया था।
थाना तलब कर कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से खाता-बही जब्त की गई। पर्याप्त सबूत मिलने पर 19 अगस्त 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के. पी. मरकाम (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। इस सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।
- बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया
- बाढ़ से निपटने एमसीबी में तैयार होगा ‘जीरो डिले’ रिस्पॉन्स सिस्टम, टेबल टॉप एक्सरसाइज में बनी समन्वित रणनीति
- एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
- साइबर अपराध के खिलाफ गरियाबंद पुलिस का डिजिटल वार!
- कार चढ़ाकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी भरत मंगनानी पुलिस के दबाव में कोर्ट में सरेंडर
- रैक्टर शोरूम में 11 लाख से अधिक का गबन करने वाला मैनेजर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- नगर पालिका दमुआ में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
