छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर। 23 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहे श्री श्रावण द्वादशी मां अन्नपूर्णा मेला जलविहार के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए मेला समिति की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। मेला जलविहार अध्यक्ष अशोक गुप्ता ‘सोनू’ ने संरक्षक मंडल से विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यकारिणी में व्यवस्थापक सौरभ तिवारी,महासचिव अंकित दुबे, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं सह कोषाध्यक्ष जगदीश पंसारी ‘टिल्लू’ को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर आशीष शर्मा आशु,ओमप्रकाश पिपरसानियां, दिलीप सेन, राजेश पंसारी, लखन रैकवार, रमेश लालवानी एवं मदन पिपरसानियां को दायित्व सौंपा गया है।

मेला संयोजक के रूप में नारायण मिश्रा एवं सहसंयोजक केतन अवस्थी तथा परामर्श समिति में जयकृष्ण चौबे, राजेन्द्र खरया, राजेन्द्र नीखरा, विनोद सरावगी, महेन्द्र गांधी एवं राकेश साहू को शामिल किया गया है।

शोभायात्रा प्रभारी की जिम्मेदारी हर्ष शुक्ला एवं अनुज अवस्थी को दी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में विकास शुक्ला, निर्देश अग्रवाल, शिवम दीक्षित एवं रोहित लाला तथा मंत्री के रूप में गौरव शुक्ला, अतुल अवस्थी, आनंद पटैरिया, राहुल असाटी, अनुज अवस्थी एवं सुशील असाटी को दायित्व सौंपा गया है।

सहमंत्री के रूप में अनुरोध असाटी, योगेन्द्र बाजपेई ‘सबलू’, नीरज गुप्ता ‘गुलेरी’, मोनू कुचया एवं सतीश सिंधी ‘सत्ती’ को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार साज-सज्जा प्रभारी के रूप में संजू कुचया एवं राजा पंसारी, आरती व्यवस्थापक के रूप में गौरव मिश्रा, आकाश अवस्थी, शुभम अवस्थी एवं रानू अवस्थी तथा प्रसाद व्यवस्था में विक्की बाजपेई, सुधीर अग्रवाल, हल्के कुशवाहा, पप्पू असाटी, राकेश सेन, शिशु नायक एवं ब्रजेश अग्रवाल को दायित्व दिया गया है।

सांस्कृतिक सचिव के रूप में रवि नीखरा, के.के. बृजपुरिया, जयदीप बृजपुरिया, पुष्पेंद्र चौरसिया, भारतेंदु चऊदा एवं लालू गुप्ता को शामिल किया गया है।

मेला समिति ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मेले को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की है।

रिपोर्ट
निर्देश अग्रवाल
ब्यूरो छतरपुर

Comments are closed.

Exit mobile version