रील के चक्कर में जेल! बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर Creta से खतरनाक स्टंट, ड्राइवर गिरफ्तार

 

*चकरभाठा, बिलासपुर।* सोशल मीडिया पर वायरल होने का नशा 21 साल के प्रशांत जायसवाल को सीधे थाने ले गया। दिनांक 21.06.2026 की रात 2 से 3 बजे के बीच बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर हिर्री माइंस के पास आरोपी अपनी Creta कार CG 10 BE 4400 से जानलेवा स्टंट कर रहा था।

 

प्रशांत जायसवाल अपने दोस्त को कार में बैठाकर चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी कर रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही से मानव जीवन को खतरे में डालकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था।

 

शिकायत मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर थाने ले आई। आरोपी प्रशांत जायसवाल, निवासी पुराना बस स्टैंड महुआ होटल के पास, थाना कोतवाली बिलासपुर से पूछताछ में उसने स्टंट करना कबूल कर लिया।

 

*थाना चकरभाठा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।*

 

*पुलिस की सख्त चेतावनी: हाईवे पर रील बनाने के चक्कर में स्टंट किया तो अगला नंबर आपका होगा!*

 

 

👤 _ब्यूरो चीफ: शंकर अधिजा_  

📞 9098970709 / 7000287433

Leave A Reply

Exit mobile version