राष्ट्रीय सुरक्षा में छत्तीसगढ़ का डंका: IPS पी. सुंदरराज बने NIA के नए IG

 

​रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के जांबाज और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को केंद्र सरकार ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें देश की प्रमुख आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है, जिसके आधिकारिक आदेश जारी हो चुके हैं।

​वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज को बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियानों के सफल और प्रभावी नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उन्होंने लंबे समय तक संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों का मार्गदर्शन किया, जिससे नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसी जा सकी और स्थानीय स्तर पर ‘आत्मसमर्पण नीति’ को बड़ी सफलता मिली। उनकी पहचान हमेशा से एक जमीनी, रणनीतिक और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में रही है।

 

​राष्ट्रीय स्तर पर पहचान: राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों को संभालने वाली देश की शीर्ष एजेंसी में उनकी यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासनिक महकमे के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अपनी बेजोड़ रणनीतिक क्षमता के लिए मशहूर IPS पी. सुंदरराज के अनुभवों का लाभ अब देश को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। इस शानदार कामयाबी के बाद से ही उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version