रायपुर: 308 पुलिस विवेचकों को मिले मोबाइल, ई-साक्ष्य संकलन में आएगी तेजी
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की डिजिटल सुदृढ़ता नीति के तहत रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ 308 विवेचकों (जांच अधिकारियों) को विशेष मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने खुद इन उपकरणों का वितरण किया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य नए कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के साथ डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का त्वरित संकलन, सुरक्षित दस्तावेजीकरण और तकनीकी समन्वय सुनिश्चित करना है। अब फील्ड में साक्ष्य संग्रह, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग को अधिक मानकीकृत और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा:
“विवेचक डिजिटल ऐप्स और ई-साक्ष्य प्रोटोकॉल का पूरी जिम्मेदारी व डेटा सुरक्षा के साथ उपयोग करें। वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच से न केवल मामलों के निराकरण की गति बढ़ेगी, बल्कि न्यायालय में साक्ष्यों की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी।”
आगामी चरणों में इन मोबाइल उपकरणों के प्रभावी उपयोग के लिए विवेचकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसकी सख्त मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

