​रायपुर। राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक में भारी लापरवाही, तकनीकी खामियों और कथित गोलमाल को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने PWD के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने जनता की सुरक्षा का हवाला देते हुए इस पूरे निर्माण कार्य की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
​प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अफसरों और ठेकेदार की साठगांठ के चलते बेहद घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। लंबे समय से खुले में पड़े रहने के कारण लोहे के ढांचों में जंग लग चुकी है और अब इसके नट-बोल्ट टूटकर नीचे गिर रहे हैं, जिससे राहगीर चोटिल हो रहे हैं। यह स्काईवॉक अब किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है।

​कचहरी चौक पर प्रदर्शन: इस जानलेवा लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग को जगाने के लिए कांग्रेस आगामी बुधवार (3 तारीख) को शाम 4:00 बजे कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन करेगी। मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान नितिन ठाकुर, शरद गुप्ता और राजेश त्रिवेदी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव

Leave A Reply

Exit mobile version