रायपुर:
राजधानी की गुढ़ियारी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे, काली मंदिर के पास से एक शातिर तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के दिशा-निर्देशों पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र साहू की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से तुलसी नगर निवासी 32 वर्षीय आरोपी दौलत सहारे को दबोच लिया।
जब आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 10 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत लगभग 5,17,250 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 290/2026, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी दौलत सहारे एक आदतन अपराधी है, जो इससे पहले भी जुआ, आबकारी और नारकोटिक एक्ट के करीब आधा दर्जन मामलों में जेल जा चुका है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- चौकी निवार थाना माधवनगर ने की शराब पिलाने एवं बेचने वालो पर ठोस कार्यवाही
- चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस द्वारा उपद्रव करने वालो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया।
- उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस लाइन सभागार में बीएसई इन्वेस्टर्स प्रोटेक्शन फंड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।
- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में जिला पुलिस उज्जैन की विशाल जन-जागरूकता रैली , “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत 1200 से अधिक विद्यार्थियों सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया सक्रिय भाग, नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश।
- May 2026
- June 2026
- सिवनी में “नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत विशाल मानव श्रृंखला, 2000 से अधिक लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
- बंधी स्टेशन में अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, कार्रवाई की मांग तेज
