रायपुर में नाइट्रोसन-10 की अवैध बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 209 नशीली टेबलेट जब्त।
एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, स्कूटी व मोबाइल सहित 1.43 लाख रुपये का मशरूका जब्त।
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) की अवैध बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 209 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 1,43,600 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज क्षेत्र के तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति स्कूटी में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रोहित धरमवानी को पकड़ा। स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद हुई। टेबलेट रखने और बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उससे पूछताछ की गई।
पूछताछ में रोहित ने टेबलेट फाफाडीह निवासी करण यादव से प्राप्त करना बताया। इसके बाद पुलिस ने करण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 209 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, स्कूटी क्रमांक CG 04 RC 5848 और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 313/26 के तहत धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी।
पुलिस दोनों आरोपियों से नशीली टेबलेट की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी।
1. रोहित धरमवानी, पिता परमेश्वर धरमवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पार्वती नगर, मुर्राभट्ठी, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर।
2. करण यादव, पिता स्व. बीरबल यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी पाठक गली, फाफाडीह नाकापारा, थाना गंज, रायपुर।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

