नवरात्रि ड्यूटी के सफल समापन पर पुलिस जवानों ने की आरती-अर्चना, डोंगरगढ़ मेला शांतिपूर्ण संपन्न, पदयात्रियों के साथ शून्य दुर्घटना।

 

राजनांदगांव, 19 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर नवरात्रि ड्यूटी के सफल निर्वहन के बाद राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में दर्शन कर आरती-अर्चना की। इस दौरान पुलिस जवानों ने माँ के श्रीचरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस बैंड की भक्तिमय प्रस्तुति से मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल बना। नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थित दर्शन के लिए व्यापक व्यवस्था संभाली।

 

पुलिस के अनुसार, नवरात्रि पर्व के दौरान पदयात्रियों के साथ शून्य दुर्घटना रही। वहीं, डोंगरगढ़ मेला भी बिना किसी आपराधिक घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस ने पर्व के दौरान सहयोग और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का आभार जताया।

 

राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि वह भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

 

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।

 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

Leave A Reply

Exit mobile version