रायपुर, 27 मार्च 2026: राजधानी के टिकरापारा थाना अंतर्गत सिमरन सिटी फेस-2 में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब आपसी विवाद में एक युवक की सरेराह हत्या कर दी गई। रावतपुरा फेज-2 निवासी 34 वर्षीय अजय अग्रवाल पर आरोपी डोमेश्वर देवांगन (18 वर्ष) ने रास्ता रोककर चाकू से प्राणघातक हमला किया, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और घेराबंदी करते हुए महज 2 घंटे के रिकॉर्ड समय में आरोपी डोमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात की मुख्य वजह कंस्ट्रक्शन कार्य के 50,000 रुपये के बकाया भुगतान को लेकर उपजा विवाद था। आरोपी ने इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया, लेकिन रायपुर पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह भागने में नाकाम रहा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

