डॉ. तोगड़िया बोले– अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य, देशभर में हर घर तक पहुंचा रहे हनुमान चालीसा अभियान। कुबेर राठी के सेवा कार्यों की सराहना की।

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का रायपुर आगमन पर श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

मंदिर पहुंचकर डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने भगवान बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की तथा महाआरती में शामिल होकर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर समिति द्वारा आयोजित महाभंडारे में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को स्वयं अपने हाथों से महाप्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में संस्थापक कुबेर राठी द्वारा नियमित रूप से कराया जा रहा भंडारा मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को भोजन मिलता है और समाज में सेवा एवं समर्पण की भावना मजबूत होती है।

डॉ. तोगड़िया ने संगठन के राष्ट्रव्यापी अभियानों की जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के गांवों और शहरों में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से धार्मिक जागरूकता के साथ गरीबों को भोजन, चिकित्सा सहायता और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू हेल्पलाइन के माध्यम से चौबीसों घंटे उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा केंद्रों को हिंदू हेल्प केंद्र, हिंदू आरोग्य केंद्र और हिंदू कल्याण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने सभी से धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश मंत्री कंचन पाठक शुक्ला ने भी मंच से संबोधित किया। उन्होंने डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें रायपुर और हिंदुत्व के लिए कार्य करने का महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने बालिकाओं एवं युवतियों से प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने और इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के संस्थापक कुबेर राठी के सुपुत्र अंकित राठी, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर, सचिव महेंद्र सिंघानिया, मंदिर संयोजक श्रीनिवास राव, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल वडी़वा, प्रदेश मंत्री मनोज साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष देवा साहू, अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के राज्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष जानकी प्रसाद गुप्ता सहित समाजसेवी आशिफ मेमन, राकेश नायर, अरुण नायडू, शहनाज अली, नजमा खान, कल्याणी बघेल, किरण मार्कंडेय, आभा मुदलियार, गुलाब जंघेल, राजेश साहू, जुगनू बनर्जी, विवेक जोशी, मनीष चंद्र गुप्ता, पिंकू छाबड़ा, धर्मेंद्र बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 रायपुर में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हनुमान मंदिर में की महाआरती, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version