रायपुर। एकल अभियान के प्रणेता एवं संघ के समर्पित प्रचारक श्यामाचरण गुप्ता जी का रायपुर में दिनांक 1 से 4 मई तक चार दिवसीय प्रवास रहा। इस दौरान उन्होंने एकल अभियान के माध्यम से समाज एवं हिंदू धर्म के जागरण हेतु अपने समर्पित जीवन के अनुभव साझा किए।

उन्होंने बताया कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन में प्रशिक्षण लेने आने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व को समझने, अपनाने एवं उसके अनुरूप जीवन जीने का मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजीव रुंगटा जी सहित महिला समिति से श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, श्रीमती लता चौधरी, श्रीमती सरिता पटेल तथा समिति के सदस्य श्री अजय मिश्रा जी, श्री आशीष बरेलिया जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें विजय कुराली जी, हिम्मन कुमार साहू, ओंकार कुमार साहू एवं लक्ष्मेन्दर पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version