रायपुर।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 7 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के आदेश पर निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
राजेश कुमार सिंह — थाना प्रभारी आजाद चौक से थाना प्रभारी टिकरापारा
राजेश कुमार मरई — थाना प्रभारी टिकरापारा से रक्षित आरक्षी केंद्र
अर्चना धुरंधर — प्रभारी महिला थाना से थाना प्रभारी आजाद चौक
राजश्री मौर्य — रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना
कृष्ण कुमार साहू — प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार
आनंद सोनी — रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात
धीरेन्द्र कुमार तिवारी — रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज
