रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटी सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली टैबलेट जब्त
रायपुर, 21 फरवरी 2026: राजधानी रायपुर की पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर और डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के कुशल मार्गदर्शन में एसीसीयू और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में रिंग रोड नंबर 02 स्थित हाईटेक पार्किंग के पीछे घेराबंदी कर तीन शातिर तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार, राहुल कुमार शाह और रोशन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड अविनाश कुमार है, जो एक फरार वारंटी था और पड़ोसी राज्यों से प्रतिबंधित दवाइयां मंगाकर रायपुर में खपाने का काम कर रहा था।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 556 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट (निट्राजेपम एवं स्पासमो) बरामद की गई है। पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सुजुकी एक्सेस दुपहिया वाहन को भी जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,62,400/- रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी राजेश सिंह की मौजूदगी में पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वर्तमान में पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस का पता लगाकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
- मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
- छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
- खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
- खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
- गरियाबंद में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 6 सितंबर को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026
