रायपुर | राजधानी में नशामुक्त अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के साथ मिलकर एक प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 14.613 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित मेडीसाइन अस्पताल के पास वाली गली में कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री स्मृतिक राजनाला और श्री संदीप कुमार पटेल ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को घेराबंदी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार नितिन पवार (21 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र), किरन सीताराम काये (25 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र) और दीपक तोमर (33 वर्ष, मुरैना, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से कुल 14.613 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 7,30,650/- रूपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ आरोपियों से 2 मोबाइल फोन और नगदी भी जप्त की है। पूरी कार्यवाही में जप्त मशरूका की कुल कीमत 7,51,650/- रूपये बताई जा रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 36 मवेशियों के साथ ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
- विचारपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
- नौकरी लगवाने के नाम पर 02 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*
- नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का दुरुपयोग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी की गिरफ्तारी
- प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से अधिक की धान की गड़बड़ी
- डॉ. अंबेडकर जयंती : कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समानता और न्याय का दिया संदेश
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गरिमामय समारोह का आयोजन संपन्न
