रायपुर पुलिस का एक्शन: 04 दुकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मशरूका बरामद
राजधानी के थाना गंज क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का रायपुर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) तारकेश पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मुख्य आरोपी एवं बरामदगी:
पुलिस ने सिलयारी निवासी शिवा वर्मा और राजेन्द्र सांवरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बरामद सामान की सूची निम्न है:
नगद राशि: ₹27,450/-
आभूषण: सोने का लॉकेट (3.190 ग्राम), चांदी के 38 सिक्के और 01 चांदी का नंदी बैल।
इलेक्ट्रॉनिक्स: 01 वीवो स्मार्टफोन और 01 कीपैड मोबाइल।
कार्रवाई में शामिल टीम:
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गंज सुनील दास और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) प्रभारी टी.आई. सचिन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक्सप्रेस-वे रोड के पास से आरोपियों को उस वक्त पकड़ा जब वे चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में थे।
अपराध का तरीका:
प्रार्थी देवानंद बजाज की दुकान “अनंता किचन नोवेल्टी” सहित आसपास की दुकानों के ताले तोड़कर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी शिवा वर्मा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
“रायपुर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। थाना गंज और ACCU टीम की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।
- नवरात्रि में महिलाएं निर्भीक होकर करें भक्ति, इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल करेगी पेट्रोलिंग
- नरसिंहपुर हॉस्पिटल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ठोस कचरा प्रबंधन नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर गरियाबंद में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
- गौ माता के गृह प्रवेश के साथ हुआ भगवान परशुराम भवन का भव्य लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि
- सिंधु डांडिया धमाल में इस बार पहला इनाम iPhone! गोल बाजार में हुई बड़ी बैठक, 17 वार्ड पंचायतें एक मंच पर







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)