रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। 16 फरवरी से एसीपी कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने के बाद, अब डीसीपी कोर्ट ने भी विधिवत कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में आज डीसीपी मध्य जोन (सेंट्रल), श्री उमेश गुप्ता ने अपने न्यायालयीन दायित्वों की औपचारिक शुरुआत की।
न्यायालयीन प्रक्रिया के पहले दिन, थाना मौदहापारा द्वारा धारा 129 बीएनएसएस (जो पूर्व में धारा 110 सीआरपीसी के रूप में जानी जाती थी) के तहत एक इस्तगासा प्रस्तुत किया गया था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीसीपी श्री उमेश गुप्ता ने संबंधित अनावेदक के विरुद्ध विधिवत नोटिस जारी कर न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
इस नई व्यवस्था के सुचारू रूप से क्रियान्वयन होने से शहर में आदतन अपराधियों पर नकेल कसने और अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि डीसीपी कोर्ट के सक्रिय होने से न केवल न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी, बल्कि शहर की शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में यह न्यायालयीन कार्यवाही नियमित रूप से संचालित होती रहेगी, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बिलासपुर में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर पथराव और नारेबाजी; कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात
- उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने रक्षाबंधन पर पेश की अनुकरणीय मिसाल
- तेज रफ़्तार से ऑटो जा घुसा 14चक्का ट्रक के पीछे
- लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
- आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
- अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी
- सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
- गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
