रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी शाम में नन्हे बच्चों की अद्भुत प्रतिभा और ऊर्जा ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आंध्र एसोसिएशन रायपुर के पदाधिकारियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निज सहायक श्री तुलसी कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
गौरतलब है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना था, किंतु राज्य में जारी ‘सुशासन तिहार’ के पावन पर्व और जिला मुख्यालयों में अनिवार्य रात्रि प्रवास की व्यस्तता के कारण वे भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार, श्री तुलसी कौशिक ने उनकी ओर से कार्यक्रम की कमान संभाली। इस अवसर पर श्री कौशिक ने मुख्यमंत्री जी का संदेश साझा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके कौशल की सराहना करते हुए ढेरों बधाइयां दीं
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रायपुर: नन्हे सितारों की प्रतिभा से सजा श्री बालाजी विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव
- बड़ी खबर | जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी सफलता
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
- ऑपरेशन तलाश: रायगढ़ पुलिस ने अप्रैल में बिखरे हुए 251 परिवारों को मिलाया, नाबालिगों की सुरक्षा पर एसएसपी का कड़ा रुख
- 40 दिवसीय निःशुल्क मल्टी टैलेंट शिविर का भव्य समापन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल
- गांजा तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद पुलिस, वायरल वीडियो की DSP स्तर पर जांच शुरू
- अवैध ब्लास्टिंग का सिंडिकेट! खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल
- बल्लू का लाइट मैन ही बना ट्रांसफार्मर मिस्त्री!: वायरल वीडियो ने खोली एमपीवी और टेंट संचालक की बड़ी लापरवाही

