रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की है। कोतरारोड़ पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी शशिरंजन द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक होने के नाते पीड़िता के परिवार से परिचित था। 29 अप्रैल को जब महिला घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसके घर में घुसकर अभद्रता की और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी महिला ने आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया।
इस सफल कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी श्री अजय नागवंशी, निरीक्षक श्री शील आदित्य और उप निरीक्षक श्रीमती दीपिका निर्मलकर सहित थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर सख्त संदेश देते हुए कहा है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएगी और अपराधियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।
- थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
- पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
- बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
- मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
- छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
- खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
- खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
