थाना – दमुआ जिला – छिंदवाड़ा
अपराध क्र. – 89 /2026 धारा – 281,106(1) बीएनएस
दिनाँक घटना समय- 24/05/2026 के रात्रि करीबन 09.00 बजे
दिनाँक सूचना समय- 25/05/2026 के 09.35 बजे
घटना स्थल – रामपुर के पास मेन रोड
नाम पता प्रार्थी – सकरु शीलू पिता गन्ना शीलू उम्र 45 साल निवासी बैलोंण्ड थाना सारणी जिला बैतूल
मो नं 8989044219
नाम पता मृत्तक – 01. रेबू अखंडे पिता मुंशी अखंडे उम्र 26 साल निवासी बैलोंण्ड थाना सारणी बैतूल
02. सुखलाल पिता सकरु शीलू उम्र 16 साल निवासी बैलोंण्ड थाना सारणी बैतूल
आरोपी – कार क्रमांक MP 04 ZH 1545 का अज्ञात चालक
कारण मृत्यु – एक्सीडेन्ट से आई चोट के कारण
कायमीकर्ता – उप निरीक्षक खेलन सिंह करिहार थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा
जांचकर्ता अधिकारी -उप निरीक्षक खेलन सिंह करिहार थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा
विवरण – प्रार्थी सकरु शीलू पिता गन्ना शीलू उम्र 45 साल निवासी बैलोंण्ड थाना सारणी जिला बैतूल (म.प्र) मो नं 8989044219 हमराह अपने भांजा रामू अखंडे के थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराया कि कल दिनांक 24/05/2026 को दोपहर करीबन 12.00 बजे के आस पास मेरा बेटा सुखलाल शीलू औऱ भांजा रेबू अखंडे अपने मामा के घर हिरदागढ मोटर सायकल क्रमांक MP 48 MZ3408 से घूमने गये थे मोटर सायकल रेबू अखंडे चला रहा था तथा मेरा बेटा सुखलाल शीलू पीछे बैठा था रात करीबन 08.00 बजे के आसपास मेरे बेटे सुखलाल शीलू ने मुझे फोन लगा कर बताया कि हम लोग हिरदागढ से घर के लिए निकल रहे है फिर रात्रि करीबन 02.00 बजे जानकारी हुई कि रामपुर के पास मेरे बेटे सुखलाल शीलू औऱ भांजा रेबू अखंडे की मोटर सायकल का एक्सीडेन्ट हो गया है जिससे दोनो की मृत्यु हो गई है फिर हम लोग रामपुर आये आये जहां पता चला कि रात्रि करीबन 09.00 बजे के आस पास बैतूल तरफ से आ रही एक कार क्रमांक MP 04 ZH 1545 के चालक ने कार को काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर भांजा रेबू अखंडे और बेटा सुखलाल शीलू की मोटर सायकल को टक्कर मार दिया है जिससे मेरे बेटे सुखलाल शीलू एवं भांजा रेबू की मृत्यु हो गई है औऱ चालक अपनी कार क्र MP 04 ZH 1545 को वही छोड कर भाग गया है जिसमें टूट फूट हुई है एवं रेबू की मोटर सायकल में भी टूट फूट हुई है । मेरे बेटे सुखलाल शीलू एवं रेबू अखंडे की मृत्यु कार क्र MP 04 ZH 1545 के अज्ञात चालक के द्वारा एक्सीडेन्ट करने से आई चोटो के कारण हुई है । दोनो के शव सरकारी अस्पताल दमुआ के मरचुरी में रखे है । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये ।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

