सतना मध्य प्रदेश

सतना 02 नवम्बर 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय सतना में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है। उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।

दीपावली अमावस्या मेले को लेकर चित्रकूट में सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था के कार्य जारी
सतना 02 नवम्बर 2026/चित्रकूट में 6 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपावली अमावस्या मेले को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद चित्रकूट द्वारा मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा संबंधी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न घाटों, मार्गों एवं प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
नगर परिषद द्वारा पुराने नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित घाट की सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही हनुमान धारा क्षेत्र एवं हनुमान धारा से नया गांव मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। छोटे पुल के पास गधा बाजार क्षेत्र में भी साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरत घाट पर लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार स्फटिक शिला मार्ग के डिवाइडर की पुताई कर मार्ग को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कैमरे लगाने का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। दीपावली अमावस्या मेले के दौरान देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर परिषद द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Leave A Reply

Exit mobile version