संघर्ष से संगठन तक, अनुभव से नेतृत्व तक रविन्द्र तिवारी का नया सफर

जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति के तहत रविन्द्र तिवारी को जबलपुर महानगर जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

रविन्द्र तिवारी पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भाग संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही युवा मोर्चा में मंडल महामंत्री, नगर मंत्री सहित विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा चुके हैं। विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा तक उनका संगठनात्मक अनुभव रहा है।

उनकी नियुक्ति पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी एवं अभिलाष पांडेय ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रविन्द्र तिवारी की नियुक्ति को लेकर युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनके जिला अध्यक्ष बनने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जबलपुर महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलेगी। चेतन तिवारी शानू। जिला ब्यूरो पुलिसवाला न्यूज जबलपुर

Leave A Reply