रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 सितंबर को देवीबाई डामोर का शव घर के बरामदे में खाट के पास खून से लथपथ मिला था। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।
पुलिस ने जांच के दौरान बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसके पिता बद्दा डामोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के अनुसार मृतिका और बसंतीलाल के बीच वर्ष 2017 से संबंध थे। जमीन में हिस्से और आपसी विवाद को लेकर लंबे समय से कहासुनी चल रही थी।
पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई और 11 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे देवीबाई के घर पहुंचकर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, घटना के समय पहने कपड़े और दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
ब्यूरो अनिल पोरवाल | प्रितेश फरक्या
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह
Trending
- दो माह से पंचायत सचिव नदारद, दफ्तर के चक्कर काट रहे ग्रामीण
- बहोरीबंद में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन
- मध्य प्रदेश का इकलौता नाग मंदिर, जहां ऋषि पंचमी पर होती है अनोखी पूजा
- चौकी निवार थाना माधवनगर के द्वारा शराब के लिए पैसे मांगने ब मारपीट करने बाला गिरफ्तार कर भेजा जेल।
- चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ग्राम निवार में उपद्रव करने वालों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया भेजा जेल ।
- छिंदवाड़ा कुंडीपुरा पुलिस:शासकीय स्कूल से LCD एवं पैनल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- रेलवे प्रशासन की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा
- सेवा संकल्प अभियान 2026: नागपुर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ
