श्री किलेश्वर महादेव को लगाया भोग, अन्नकूट महोत्सव शुरू. देर रात तक चलेगा..

नीमच। अंचल के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी द्वारा आज मंगलवार शाम को गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकूट का बड़ा आयोजन रखा गया है। अनुमान है कि हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी ग्रहण करेंगे।
श्री किलेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित सुंदर बगीचे पर यह आयोजन हो रहा है। युवा समाजसेवी अरुल अरोरा द्वारा आज मंगलवार शाम को भगवान श्री किलेश्वर महादेव को विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोग अर्पित किया । जिसके बाद अन्नकूट महोत्सव शुरू हुआ, जो देर रात तक चलेगा। अन्नकूट महोत्सव में उपनगर बघाना, नीमच कैंट, धनेरिया कला, लेवड़ा, नीमच सिटी सहित आसपास के श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply

Exit mobile version