बिलासपुर।

थाने के चक्कर अब बीते जमाने की बात। बिलासपुर पुलिस ने “शिकायत निवारण शिविर” लगाकर एक दिन में 95% फरियादियों को मौके पर ही न्याय दिला दिया।

 

10 जुलाई को लगा न्याय का दरबार

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर 10/07/2026 को बिलासगुडी चेतना भवन में वृहद शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खुद एसपी, सभी ASP, CSP, SDOP और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

 

आंकड़ा बोलता है

शिविर में कुल 43 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 41 शिकायतों का तुरंत मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। यानी 95% मामलों का एक ही दिन में निपटारा।

 

किस थाने से कितनी?

महिला थाना – 8 | कोतवाली – 7 | सिरगिट्टी – 4 | कोनी, रतनपुर, तोरवा – 3-3 | सिविल लाइन, सरकंडा, तखतपुर, चकरभाठा, सीपत, मस्तूरी – 2-2

 

मामले ज्यादातर जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड, धोखाधड़ी और महिला उत्पीड़न से जुड़े थे।

 

SSP ने खुद संभाला मोर्चा

एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने हर फरियादी की बात ध्यान से सुनी। 8 गंभीर मामलों में उन्होंने मौके पर ही FIR दर्ज कराने का आदेश दिया और थाना प्रभारियों को तुरंत कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए।

 

SSP का बयान

_“हमारा मकसद है कि पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े। जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। ऐसे शिविर आगे भी लगेंगे ताकि थाने के चक्कर खत्म हों।”_ – SSP रजनेश सिंह

 

शिविर से लौटे फरियादियों ने बिलासपुर पुलिस की इस पहल को “जनता के लिए सीधा दरवाजा” बताकर सराहना की।

 

मौजूद रहे*: ASP ग्रामीण मधुलिका सिंह, ASP शहर पंकज पटेल, ASP यातायात रामगोपाल करियारे, ASP IUCW रश्मित कौर चावला, CSP कोतवाली, CSP सिविल लाइन, SDOP कोटा, DSP IUCW सहित सभी थाना प्रभारी।

 

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा 

9098970709

 

Leave A Reply

Exit mobile version