पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक  नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में दिनांक 16/06/2026 के कुठला पुलिस को चोरी हुए 5 नग मोबाइलों को दो नाबालिको से चन्द घण्टो में जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

प्रार्थी हिमांशु पिता मनोज प्रजापति उम्र 21 साल निवासी सौरपुर थाना पैहलानी जिला बन्दा उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट पर कि लमतरा स्थित गुटखा फैक्ट्री में कार्यरत हैं। दिनांक 16/06/2026 की रात्रि भोजन करने के बाद सभी सो गए थे। प्रातः करीब 05:00 बजे जागने पर देखा कि उनके 5 नग मोबाइल फोन (02 ओप्पो, 02 रियलमी एवं 01 वीवो) कुल कीमत लगभग 75,000 रुपये गायब थे। साथ में काम करने वाले मौके से अनुपस्थित मिले। तलाश करने पर उनका पता नहीं चला। फरियादी को संदेह है कि उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन चोरी कर ले जाए गए हैं। रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 498/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर तलाश प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान थाना कुठला पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी हुए 5 नग मोबाइलों को दो नाबालिग / विधि उल्लंघनकारी बालकों से जबलपुर से बरामद किया गया ।

विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, अजीत मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

जितेन्द्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version