ग्राम पंचायत भरदागढ़ में लगा जनविश्वास अभियान का शिविर, ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण की दी गई जानकारी
जुन्नारदेव दमुआ। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत भरदागढ़ में विकासखंड स्तरीय शिविर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। शिविर में छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे जी, एसडीएम , एसडीओपी, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं महिला बाल विकास अधिकारी सहित जिले एवं विकासखंड के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

🖊️कलेक्टर महोदय ने ग्राम पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं विकाश कार्यों का निरीक्षण किया सर्वप्रथम कलेक्टर महोदय ने ग्राम पंचायत मांडई में निस्तारी तालाब का निरीक्षण किया और जानकारी ली!

🖊️इसके पश्चात भरदागढ़ आरोग्य केन्द्र की जांच कर विभिन्न स्वास्थ व्यवस्था दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली एवं भवन का निरीक्षण किया अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए!
🖊️अंतिम चरण में ग्राम पंचायत भरदागढ़ में आयोजित जनसुनवाई शिविर का निरीक्षण किया गया इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण जी ने सीधा ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों को गंभीरता से सुना! शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करना तथा प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत बनाना रहा।

🖊️शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

🖊️अभियान के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था, समय पर समाधान और जन-जन का विश्वास कायम करने पर विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Comments are closed.

Exit mobile version