मुआर घाट में पटवा कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

 

समाज को संगठित कर समाजिक क्षेत्र में कार्य करने लिया संकल्प

 

गोटेगांव – विगत दिवस दिन रविवार को नगर के समीपवर्ती नर्मदातट मुआर-घाट स्थित धर्मशाला में पटवा कल्याण समिति की प्रांतीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशन एवं नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पटवा की अनुशंसा पर तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम मां नर्मदा जी को श्रीफल अर्पितकर विधिवत पूजन अर्चन कर बैठक का शुभारंभ किया तत्पश्चात समाज हित को लेकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सलाह मशवरा कर विचार विमर्श करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं से वंचित रहे सामाजिक बंधुओ को लाभ दिलाने के उद्देश्य से विधिवत चर्चा की गई। बैठक के दौरान तहसील स्तर से जिला स्तर के लिए नाम चिन्हित कर समाज क्षेत्र में कार्य करने के लिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में सामाजिक बंधुओ ने समाज को एकजुट कर संगठन के प्रति कार्य करने का संकल्प लिया बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष ज्ञानेश पटवा, ओंकार पटवा, राम बड्डू पटवा, लखन पटवा, ओम कुमार पटवा, संतोष पाटकर, सुरेश पटवा, अन्नीलाल पटवा, राहुल पाटकर, अनुराग पाटकर, कल्लू पटवा, प्रवीण पटवा, अभिषेक पटवा, मयंक पाटकर, राजा पाटकर, गणेश पाटकर, हिमांशु पाटकर, रंजीत पाटकर सहित समाज की पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक के दौरान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Exit mobile version