डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

बम्हनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने सीखी मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि

समनापुर – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला डिंडौरी, विकासखंड समनापुर अंतर्गत नवांकुर संस्था बम्हनी, ग्राम विकास समिति बम्हनी एवं मोहगांव समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत बम्हनी में ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान 2026’ के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमा तैयार करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया, मिट्टी के उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव, नवांकुर संस्था प्रभारी सूरज प्रसाद ताम्रकर, रामकुमार मरकाम, ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच रतीराम मुराली सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। इनमें अंगद छुरे (उमरिया), हेमराज मरावी, अमृत दास, सुशील कुमार, करण सिंह, सजीवन, दादूलाल, छीतर लाल, धरम सिंह, गेंदलाल एवं प्रहलाद सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

Leave A Reply

Exit mobile version