डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत की थीम पर बच्चों और माताओं को किया जागरूक

शहपुरा – महिला एवं बाल विकास विभाग शहपुरा अंतर्गत बरगांव सेक्टर में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। इस वर्ष पोषण माह की थीम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत” रखी गई है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर की जांच की जा रही है। कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यकतानुसार विशेष आहार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें हरी सब्जियां, दाल, अंडा एवं मोटे अनाज जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं “एक पेड़ पोषण के नाम” अभियान के तहत घर-घर सहजन, पालक सहित फलदार एवं पोषण से जुड़े पौधे लगाने के लिए भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर संगीता बैरागी, एकता साहू, सरिता झरिया, योगेश्वरी कुशराम, अहिल्या मिश्रा, रंजना दुबे, प्रमिला साहू, सरोज झारिया, सुशीला परस्ते सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply