Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
b88cf14f 8f03 40c6 8c10 908f951dfd48

छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सात लाख की चोरी के आरोपी गिरफ्तार,सोना चांदी बरामद

April 25, 2026
web.whatsapp 10 1

​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा

April 25, 2026
WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.09.26

बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सात लाख की चोरी के आरोपी गिरफ्तार,सोना चांदी बरामद
  • ​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा
  • बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश
  • अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
  • 35 केन बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • महिला आरक्षण बिल को लेकर विधायक पत्थलगांव व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने की प्रेस वार्ता ।
  • पांडुलिपि विरासत संरक्षण अभियान गरियाबंद में आई गति
  • मुंगेली नपा जल आपूर्ति की खुली पोल बूंद बूंद पानी को तरस रहे राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड में मचा हाहाकार 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - माघ मेले के दर्शन तत्व को परिलक्षित करते हुए माघ मेले का लोगो हुआ जारी
Policewala

माघ मेले के दर्शन तत्व को परिलक्षित करते हुए माघ मेले का लोगो हुआ जारी

policewalaBy policewalaDecember 12, 2025No Comments5 Views
ff28b59d 6ae3 4798 b620 f23fefacbd78

मनोज पांडेय

प्रयागराज। माघ मेले के इतिहास में पहली बार मेले के दर्शन तत्त्व को परिलक्षित करते हुए मुख्यमंत्री के स्तर से माघ मेले का लोगो जारी किया गया है। इस लोगो के अन्तर्गत तीर्थराज प्रयाग, संगम की तपोभूमि तथा ज्योतिषीय गणना के अनुसार माघ मास में संगम की रेती पर अनुष्ठान करने की महत्वता को समग्र रूप से दर्शाया गया है।

सर्वप्रथम लोगो में सूर्य एवं चंद्रमा की 14 कलाओं की उपस्थिति ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य, चंद्रमा एवं नक्षत्रों की स्थितियों को प्रतिबिंबित करता है जो प्रयागराज में माघ मेले का कारक बनता। भारतीय ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा 27 नक्षत्रों की परिक्रमा लगभग 27.3 दिनों में पूर्ण करता है। माघ मेला इन्हीं नक्षत्रीय गतियों के अत्यंत सूक्ष्म गणित पर आधारित है। जब सूर्य मकर राशि में होता है और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा माघी या अश्लेषा-पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्रों के समीप होता है, तब माघ मास बनता है और उसी काल में माघ मेला आयोजित होता है।

चंद्रमा की 14 कलाओं का संबंध मानव जीवन, मनोवैज्ञानिक ऊर्जा और आध्यात्मिक साधना से माना गया है। माघ मेला चंद्र-ऊर्जा की इन कलाओं के सक्रिय होने का विशेष काल भी है। अमावस्या से पूर्णिमा की ओर चंद्रमा की वृद्धि (शुक्ल पक्ष) साधना की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। माघ स्नान की तिथियाँ चंद्र कलाओं के अत्यंत सूक्ष्म संतुलन पर चुनी जाती हैं। माघ महीने की ऊर्जा (शक्ति) अनुशासन, भक्ति और गहन आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ी होती है क्योंकि यह महीना पवित्र नदियों में स्नान, दान, तपस्या और कल्पवास जैसे कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। इस माह में किए गए कार्य व्यक्ति को निरोगी बनाते हैं और उसे दिव्य ऊर्जा से भर देते हैं।

प्रयागराज का अविनाशी अक्षयवट, जिसकी जड़ों में भगवन ब्रह्मा जी का, तने में भगवन विष्णु जी का एवं शाखाओं और जटाओं में भगवन शिव जी का वास है, उसके दर्शन मात्र से मोक्ष मार्ग सरल हो जाता हैं। इसी कारण कल्पवासियों में उसका स्थान अद्वितीय है। सनातन धर्म के अनुसार मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति हैं अतः महात्मा का चित्र इस देव भूमि में सनातनी परम्परा को दर्शाता है जहां चिर काल से ऋषि-मुनि आध्यात्मिक ऊर्जा हेतु आते रहे हैं।

माघ मास में किए गए पूजन एवं कल्पवास का पूर्ण फल संगम स्नान के उपरांत श्री लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन से प्राप्त होता है: अतः लोगों पर उनके मंदिर एवं पताका की उपस्थिति माघ मेले में किए गए तप की पूर्णता: की व्याख्या करता है। संगम पर साइबेरियन पक्षियों की उपस्थिति यहाँ के पर्यावरण की विशेषता को दर्शाता है। लोगो पर श्लोक “माघे निमज्जनं यत्र पापं परिहरेत् तत:” का अर्थ है माघ के महीने में स्नान करने से सभी पाप मुक्ति हो जाती है। यह लोगो मेला प्राधिकरण द्वारा आबद्ध किए गए डिजाइन कंसल्टेंट श्री अजय सक्सेना एवं प्रागल्भ अजय द्वारा डिजाइन किया गया।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

b88cf14f 8f03 40c6 8c10 908f951dfd48

छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सात लाख की चोरी के आरोपी गिरफ्तार,सोना चांदी बरामद

April 25, 2026
web.whatsapp 10 1

​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा

April 25, 2026
WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.09.26

बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश

April 25, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026698
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026532
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026527
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026505
Don't Miss
b88cf14f 8f03 40c6 8c10 908f951dfd48 Policewala

छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सात लाख की चोरी के आरोपी गिरफ्तार,सोना चांदी बरामद

By PolicewalaApril 25, 202621

दिनांक- 20/04/2026 को प्रार्थीया विमला पति किशोर तंतुवाय उम्र 53 साल निवासी सनराईस स्कूल के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
web.whatsapp 10 1

​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा

April 25, 2026
WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.09.26

बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश

April 25, 2026
web.whatsapp 1 3

अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

April 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
b88cf14f 8f03 40c6 8c10 908f951dfd48

छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सात लाख की चोरी के आरोपी गिरफ्तार,सोना चांदी बरामद

April 25, 2026
web.whatsapp 10 1

​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा

April 25, 2026
Visitors
1591234
This Month : 48050
This Year : 163151
Total Users : 1165471
Views Today : 2923
Total views : 5475350
Who's Online : 9
Server Time : 2026-04-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.