फिरोजाबाद
मथुरा में जे डी आगरा ने अश्वनी जैन के साथ डॉ संजीव यादव, दिनेश चाहर एवं सोनम सेठ को किया सम्मानित
फिरोजाबाद:- जिला प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा में संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल आगरा डॉ मुकेश चन्द्र अग्रवाल के संयोजन में कर्मयोगी कार्यशाला एवं अभिनंदन समारोह में प्रदेश के आगरा मण्डल के जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अनुशासन में महती भूमिका निभाने के लिए राजकीय हाई स्कूल नियामतपुर के प्रधानाचार्य डॉ संजीव यादव, जनपद में खेल प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करने एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में तकनीकी सदस्य की भूमिका का निर्वहन के लिए जनपद क्रीड़ा सचिव डॉ दिनेश चाहर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महती भूमिका का निर्वहन करने के लिए श्रीमती रेवती देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ सोनम सेठ को सम्मानित किया गया। अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण, टी एल एम से विद्यार्थियों को अध्ययन, विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान, महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों पर मंच संचालक की भूमिका का निर्वहन, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर की भूमिका में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव, विद्यार्थियों को संसद, चुनाव आदि की जानकारी एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है।
डॉ मुकेश चन्द्र अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से आगरा मण्डल को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित किया।
अश्वनी कुमार जैन ने जे डी डॉ मुकेश चन्द्र अग्रवाल, डीआईओएस धीरेंद्र कुमार के साथ अपने परिवार, समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी, विद्यालय की प्रबन्ध समिति, समस्त विद्यालय परिवार, समस्त मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि काम ही पहचान है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
