मथुरा काशी अयोध्या के लिए रवाना हुए कौमी एकता कमेटी के पदाधिकारी
मथुरा काशी अयोध्या के लिए रवाना हुए कौमी एकता कमेटी के पदाधिकारी
सिवनी। शासन द्वारा संचालित धार्मिक यात्रा के अंतर्गत सोमवार सुबह सिवनी रेलवे स्टेशन से कौमी एकता कमेटी के पदाधिकारी मथुरा, काशी और अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। कौमी एकता कमेटी के सचिव विनोद यादव एवं प्रवक्ता के.के. यादव इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह 9:00 बजे सिवनी स्टेशन से रवाना हुए। उनके प्रस्थान के दौरान समिति के अध्यक्ष असलम बाबा एवं सह सचिव शंकर लाल डेहरिया द्वारा फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा को मंगलमय होने की कामना की।
सूरज बघेल
