मझगवां थाना क्षेत्र में पिता पुत्र ने किया प्राणघात हमला
जबलपुर मध्य प्रदेश
कचरा जलाकर प्रदूषण करने से रोकने पर मझगवां में पिता पुत्र ने मिलकर एक व्यक्ति को ऐसे पीटा की सर में गंभीर चोट आ गई कचरा जलाने का विरोध करना प्राण घात साबित हो जाएगा यह नहीं मालूम था फिर भी जागरुक व्यक्ति ने इसका विरोध किया और मझगवां निवासी भरत नामदेव और पुत्र सुधीर नामदेव द्वारा युवक पर किया जनलेवा हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम कचरा जलाने से मना करने पर पिता-पुत्र द्वारा एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया । हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पुलिस ने घायल को मुलाहिजा के लिए शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा भेजा, जहां उसके सिर में कई टांके लगाए गए। घायल 34 वर्षीय मयूर गुप्ता पिता प्रदीप गुप्ता, निवासी मझगवां का है। बताया गया कि भरत नामदेव और उसका बेटा सुधीर नामदेव मयूर गुप्ता के घर के सामने कचरा जला रहे थे। मयूर ने कचरा जलाने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने लाठी-डंडे से मयूर पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में चोट लगी और खून की धार फूट पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर मझगवां पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है
भरत नामदेव ने पूर्व में भी की है अपराधिक गति विधियां
आपको बता दें कि मँझगवां निवासी भरत नामदेव द्वारा पूर्व में भी ग्रामीणों से वय मनुष्यता करते हुए लोगों से विवाद किया है कुछ दिनों पूर्व मंझगवां के सोनी परिवार को भी करने की धमकी दी थी और फोन पर अभद्र एवं गाली गलौज किया था जिसकी थाने में शिकायत भी की गई थी बहरहाल पुलिस विभाग को खुलेआम अपराधिकृत करने वाले ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि समाज में आपराधिक गतिविधि कम हो सके और कानून व्यवस्था बनी रह सके
शंकर सिंह ठाकुर थाना प्रभारी मझगवां
मयूर गुप्ता की शिकायत पर अपराध कायम किया गया है वही सीटी स्कैन भी कराया गया है नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है
चेतन तिवारी / सौरभ गर्ग
जबलपुर

