मजदूरों की मांगों को लेकर नाराजगी में साजिश रचने का आरोप, घटना को नक्सली वारदात दिखाने के लिए पर्चे रखने की बात आई सामने।
कांकेर। ग्राम चेमल स्थित पुष्प स्टील एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की माइंस में तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी के मामले में कांकेर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 5 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई थी।
पुलिस के अनुसार, मजदूरों की मांगों को लेकर नाराजगी के चलते आगजनी की साजिश रची गई थी। घटना को नक्सली वारदात का रूप देने के उद्देश्य से पर्चे रखे जाने की बात भी जांच में सामने आई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
।