सतना मध्य प्रदेश
चित्रकूट के सभाकक्ष में सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, कमिश्नर रीवा श्री शीलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल, चित्रकूट विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री विजय यादव, डीआरआई के संगठन सचिव श्री अभय महाजन, कलेक्टर सतना डॉ सतीश कुमार एस, कलेक्टर चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक सतना श्री हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर सतना श्री विकास सिंह, अपर कलेक्टर चित्रकूट डॉ कंचन, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी संत-महात्मा उपस्थित रहे। कमिश्नर रीवा शीलेन्द्र सिंह ने आज चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के हनुमान धारा रोड के क्षतिग्रस्त पुल के पास कड़ीयन घाट भैरोबाबा मंदिर के पास बनाए जा रहे पीपा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को दीपावली से पहले पीपा पुल का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो
