मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता, चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। फरियादी भगीरथ पिता देवराम मालवीय (51 वर्ष), निवासी पिपलिया थाना अफजलपुर ने 20 जनवरी को अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (MP 14 ME 5242) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य तीन मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम भारतलाल मालवीय पिता तोरीराम मालवीय (29 वर्ष), निवासी ग्राम आम्या पाटक, थाना दलोदा, जिला मंदसौर है।
बरामद मोटरसाइकिलें:
हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस – MP 14 ME 5242
हीरो होंडा – बिना नंबर
हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस – MP 14 MF 5067
यामाहा CRUX – MP 14 MF 4807
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक कमलेश सिंह भदौरिया, आरक्षक हरीश राठौर, लखन सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर अनिल पोरवाल जितेन्द्र सिंह प्रितेश फरक्या







