छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दोनों राज्य सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय और सहयोग से दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों सहित आम जनता को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version