भिलाई:
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान खुशी साहू के रूप में हुई है, जो किराए के कमरे में रहती थी। इस मामले में दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी और एसीसीयू (ACCU) टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
घटना 10 जुलाई की है, जब खुशी साहू की रूममेट ने परिजनों को सूचना दी कि खुशी कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ी है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया। इस पूरी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दुर्ग पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के कुशल निर्देशन में अंजाम दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वैशाली नगर थाना प्रभारी और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू (24 वर्ष, निवासी बलौदाबाजार) को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मृतिका से एकतरफा प्यार करता था और युवती द्वारा बातचीत बंद करने से नाराज था। इसी रंजिश के तहत उसने सोची-समझी साजिश रची और रायपुर से भिलाई पहुंचा। पहचान छुपाने के लिए उसने दो शर्ट और पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था। कमरे में विवाद के दौरान उसने खुशी का गला दबाया और धारदार हथियार से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने अपने खून से सने कपड़े और जूते नदी में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
