भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का गठन, अनिल पुसदकर बने प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का गठन कर दिया गया है। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, अनिल पुसदकर को छत्तीसगढ़ इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसके साथ ही प्रदेश के पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है।

नई कार्यकारिणी में मनीष शरण (बिलासपुर) को प्रदेश महासचिव, जबकि जावेद अली जैदी और लवलेश द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए विक्की पंजवानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश सचिव के रूप में उमाकांत पाण्डे (अंम्बिकापुर), अब्दुल सुल्तान (कोरबा), पवन ठाकुर (रायपुर) और सतीश साहू (जगदलपुर) को नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रदेश सह सचिव की कमान नेमिश अग्रवाल (राजनांदगांव), आशीष बंगानी (धमतरी), हितेश साहू (दुर्ग) और संजीव गुप्ता (कवर्धा) को दी गई है। डिजिटल मोर्चे को संभालने के लिए पंकज विश्वकर्मा और वैभव चौधरी (धमतरी) को सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है, जबकि निशा द्विवेदी को महिला प्रकोष्ठ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इस नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में मुकेश वर्मा, भीमराव चन्द्रिकापुरे, काशीनाथ प्रसाद, संतोष साहू, प्रकाश सिंह यादव, होरी लाल जायसवाल, विद्या भूषण, सजी मैथ्यू, सतीश गुप्ता, राजू वासवनी, गुड्डू बैरागी, विजय देवांगन, मुकेश सुमन और संजय वीरनानी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। पत्रकार संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह नई इकाई राज्य में पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का काम करेगी।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version