नरसिंहपुर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के अंतर्गत मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की नरसिंहपुर इकाई में अनिल कुमार श्रीवास्तव को नरसिंहपुर विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम द्वारा जारी आदेश के माध्यम से किया गया। जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा की अनुशंसा पर अनिल श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने आशा व्यक्त की है कि अनिल श्रीवास्तव अपने नेतृत्व में नरसिंहपुर जिले में संगठन को मजबूत करेंगे और श्रमजीवी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
