निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर
गरियाबंद, 30 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के दो दिवसीय गरियाबंद प्रवास का समापन जनहित और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ हुआ। अपने प्रवास के प्रथम दिवस उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण प्रदान किया तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अस्पताल गरियाबंद का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकों के व्यवहार तथा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आत्मीयता से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती नन्हे बच्चों एवं उनकी माताओं से स्नेहपूर्वक मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही प्रसूति वार्ड पहुंचकर गर्भवती महिलाओं से चर्चा की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
प्रदेश अध्यक्ष ने फिजियोथेरेपी कक्ष का भी निरीक्षण किया। महिला एवं पुरुष मरीजों के लिए एक ही कक्ष संचालित होने पर उन्होंने गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक कक्षों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों की गरिमा एवं सुविधा बनी रहे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, चिकित्सकों, नर्सों एवं समस्त स्टाफ की समयबद्ध उपस्थिति तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी प्रतिज्ञा गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदु सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, जिला मंत्री माही यादव, जमुना गजभिए, गरियाबंद मंडल महामंत्री मंजरी गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सभापति सूरज सिन्हा, पार्षद पुष्पा साहू, महिला मोर्चा अनुसूचित जनजाति जिला सहकोषाध्यक्ष प्रतिभा हुमने, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी साक्षी कुटारे, बूथ अध्यक्ष अर्चना उपाध्याय तथा कार्यसमिति सदस्य सविता गुप्ता सहित महिला मोर्चा एवं भाजपा संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण, संवेदनशील चिकित्सा व्यवस्था तथा मरीजों के सम्मानजनक उपचार को सुनिश्चित करना प्रत्येक जिम्मेदार संस्था का कर्तव्य है। उनका यह निरीक्षण जनहित, जवाबदेही और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद
