डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रहेगी जिम्मेदारी
शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला डिंडौरी में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में संतोषी विश्वकर्मा को मानिकपुर मंडल अध्यक्ष और सुरेंद्र साहू को शहपुरा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियों के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में हुई नियुक्ति
जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देश और प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में स्थानीय मंडल अध्यक्षों की सहमति से इन नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी नियुक्ति पत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार गोंगरे के हस्ताक्षर हैं।
मंडल से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी रहेगी। इसके अलावा मंडल से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
संतोषी विश्वकर्मा और सुरेंद्र साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।








