इंदौर
इंदौर। शहर में अवैध हथियारों पर नकेल कसते हुए क्राइम ब्रांच ने दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद हुई है।
2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मो. शादाब पिस्टल लेकर घूम रहा है। टीम ने उसे पकड़ा तो उसने बताया कि उसका साथी आरिफ दस्तूर डिलाइट गार्डन के पीछे स्कूटी में हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरिफ को भी पकड़ लिया। स्कूटी की डिक्की में हथियार छिपे थे।
आरोपी:
1. मो. शादाब खान – न्यू आजाद नगर (डेंटिंग-पेंटिंग का काम)
2. आरिफ खान – आजाद नगर (टायर रिमोल्डिंग का काम)
दोनों पर पहले से ही केस दर्ज हैं। कुल मश्रुका करीब 1 लाख रुपये का है। पुलिस अब हथियारों के नेटवर्क की जांच कर रही है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर






