कल माँ नर्मदा घाटी सभ्यता दर्शन यात्रा के दौरान घंसौर पधारे राष्ट्रीय बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के माननीय सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो जी का यात्रा के दौरान घंसौर आगमन हुआ जिसमे पहले जनपद सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सहभागी बने एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये बैठक उपरांत श्री प्रियांक कानूनगो जी भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति विशेष आमंत्रित सदस्य,शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति घंसौर के अध्यक्ष व राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कार्य परिषद सदस्य सतेंद्र पटवा के निज निवास पर मिलने पहुंचे एवं परिवारजनों से भेंट की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो जी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं एक एक कर सभी समस्याओं को सुना एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर श्री देवेंद्र जैन,श्री प्रमोद पटेल,सतेंद्र पटवा,मनोज यादव,रमाकांत चौकसे, मुकेश सेन,मुकेश तिवारी,पुरषोत्तम गुमास्ता,जितेंद्र नेमा, अक्षय गोल्हानी,पुरषोत्तम तिवारी,सुनील सेन,हीरा चक्रवर्ती, नीरज बर्मन,अंकित नामदेव एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

संदीप जायसवाल घंसौर

 

Leave A Reply

Exit mobile version