भनपुरी स्थित गो दुर्गे मंदिर में “गो सम्मान आह्वान अभियान” की विशेष बैठक सम्पन्न
रायपुर।
राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित गो दुर्गे मंदिर में “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गो सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही।
देशभर में तेजी से विस्तार कर रहे इस अभियान के तहत गो सेवकों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर लोगों को गौ सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न बैठकों और जनसंपर्क के माध्यम से गोवंश संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की गई।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा, ताकि हर गांव तक गो संरक्षण का संदेश पहुंचे और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)