इंदौर
यातायात जागरूकता को लेकर स्कूल/कॉलेज में ट्रैफिक पाठशाला आयोजित कर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का समापन किया
इंदौर- शहर में सुरक्षित यातायात के लिये आम नागरिकों में यातायात के प्रति जागरूक करने उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगर इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में अति. पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, नगरीय इंदौर आनंद कलादगी यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक इंदौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर अभियान चलाया,, जागरूकता पैदल रैली को पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन आनंद कलादगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,,और कहा
कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है,,सड़क सुरक्षा माह के समापन पर रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, ट्रैफिक प्रहरी, नागरिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों वाली तख्तियाँ लेकर यातायात नियमों के पालन की अपील भी कर रहे थे ,,यातायात माह में पुलिस ने कुल 54 से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन कर लगभग 28,000 प्रत्यक्ष लाभार्थियों अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों तक सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश पहुँचाया,,

यातायात डिजिटल रथ के माध्यम से भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर फोटो-वीडियो प्रेजेंटेशन, सड़क सुरक्षा गीत, रोड सेफ्टी फिल्म आदि के द्वारा नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित भी किया,, साथ ही बिना हेलमेट वाले चालकों को हेलमेट का वितरण भी किया गया। जो वाहन चालक नियमों का पालन कर रहे थे उन्हें उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया गया,, 2970 लोगों ने अपना योगदान ट्रैफिक प्रहरी से जुड़कर अपनी सेवाएं भी दी,, गणतंत्र दिवस पर सड़क सुरक्षा की झांकी भी निकाली गई, जिसके माध्यम से हजारों नागरिकों को “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के महत्व से अवगत कराया गया। उक्त राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन पुलिस कमिश्नर इंदौर की अगुवाई में किया,, डेली कॉलेज इंदौर में आयोजित ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यशाला में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा स्टूडेंट्स को सुरक्षित यातायात हेतु सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हमेशा रेड लाइट का पालन, हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने जैसे बेसिक नियमों का स्वयं के साथ साथ अपने परिजनों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी,, इंदौर पुलिस के प्रयासों से विगत पूर्व वर्षों से गतवर्ष दुर्घटनाओं और इनमें मृत्यु की घटनाओं में कमी आई है, अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात इंदौर आनंद कलादगी सहित ट्रैफिक के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







