बिलासपुर।
सरकंडा स्थित *बाल संप्रेषण गृह* से चौकीदार की हत्या कर फरार हुए 4 युवकों में सेपुलिस ने आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 2 की तलाश अभी जारी है।
क्या है पूरा मामला
पिछले सोमवार तड़के करीब 2 बजे बाल संप्रेषण गृह में रखे 4 युवकों ने 40 वर्षीय चौकीदार *नरेंद्र कुमार खंडे* से गेट की चाबी मांगी। मना करने पर आरोपियों ने हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंट दिया और बाइक व DVR लेकर फरार हो गए।
ये 4 लड़के नाबालिग रहते हुए अपराध में थे। अब 18-20+ उम्र होने के कारण इन्हें जल्द जेल शिफ्ट किया जाना था।
– 3 आरोपी रायगढ़* जिले के
– 1 आरोपी कोरबा* जिले का
पुलिस की कार्रवाई
SSP राजनेश सिंह ने बताया कि मामले में *आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार* किया गया है। बाकी 2 को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सुरक्षा में लापरवाही को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।
भीम आर्मी का प्रदर्शन
इस बीच *भीम आर्मी ने मृतक चौकीदार नरेंद्र खंडे के परिजनों के साथ मिलकर बाल संप्रेषण गृह के बाहर धरना प्रदर्शन किया*। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को *सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपये का मुआवजा* दिया जाए।
भीम आर्मी नेताओं का कहना है जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
मृतक नरेंद्र खंडे तकहतपुर के अरईबंद गांव के रहने वाले थे और 1 साल से कॉन्ट्रैक्ट पर ड्यूटी कर रहे थे।
—
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
