रायपुर
बालश्रम के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यवाही
बालश्रम कराने वाले दो दुकानदारो के खिलाफ जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। महिला एवं बाल विकास, श्रम और पुलिस की टीम ने दो प्रतिष्ठानों में छापा मारकर दो नाबालिग बच्चों को कार्य मुक्त कराया है। मामला रायपुर के गोल बाजार का है जहां टीम ने गोल बाजार स्थित पेटी लाइन क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों – मानिक मेटल स्टोर्स, संचालक आशीष कुमार गुप्ता, और अरविंद मिश्रा की दूकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानिक मेटल स्टोर्स में कार्यरत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका विशाखा तांडी निवासी टिटिलागढ़, ओडिशा को जोखिम भरे कार्य करते पाया गया। वहीं महराज की दुकान में 11 वर्षीय बालक आर्यन कुमार कंवर निवासी कोंडागांव, छत्तीसगढ़ से मूर्ति और पत्थर निर्माण जैसे जोखिमभरे कार्य कराए जा रहे थे।दोनों ही मामलों में नाबालिगों को तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। कार्रवाई के आधार पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध अमानवीय श्रम, बालश्रम निषेध अधिनियम 1986 की धारा 3, 14, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 79, भारतीय न्याय संहिता की धारा 146 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
Trending
- यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
- थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
- एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता।
- भिलाई में एकतरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, मुस्तैद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रायपुर से आए कातिल को दबोचा
- नशा मुक्ति’ के लिए महाअभियान: 15 जुलाई से पुलिस करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई
- सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- थाना महाकाल पुलिस की तत्परता से महाराष्ट्र से आईं दो महिला दर्शनार्थियों को मिला परिवार का साथ – बिछड़ी महिलाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया।
- शासन की मंशानुरूप पात्र हितग्राहियों को समय व पारदर्शी तरीके से लाभ दिलाएं
