बाणसागर में सोन नदी की आरती और कलश यात्रा के साथ जल संरक्षण का संदेश

शहडोल । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ‘गंगा जल संवर्धन एवं संरक्षण योजना’ के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। इसके तहत नगर विकास प्रस्फुटन समिति बाणसागर द्वारा स्थानीय सोन नदी के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
​कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्फुटन समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सोन नदी के घाट पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। घाट को स्वच्छ करने के पश्चात पूरी श्रद्धा के साथ सोन नदी की भव्य आरती की गई। इसके बाद नदी के पवित्र जल को कलश में भरकर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बासुदेव पीपल वृक्ष के नीचे विराजमान भगवान शिव के मंदिर पहुंची, जहाँ विधि-विधान से महादेव का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
​इस पूरे आयोजन में नगर प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष जयदीप सिंह, सचिव संदीप गुप्ता सहित परिषद के अनेक समर्पित कार्यकर्ता और ग्रामीण प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल स्रोतों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की जमकर सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया।

अजय पाल

Leave A Reply

Exit mobile version